Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSSB Seizes 6 Cattle Smuggled from Nepal to India at India-Nepal Border
किशनगंज : सीमा पार से तस्करी के नियत से लाये जा रहे 6 मवेशियों को एसएसबी ने किया जब्त।

किशनगंज : सीमा पार से तस्करी के नियत से लाये जा रहे 6 मवेशियों को एसएसबी ने किया जब्त।

संक्षेप:

दिघलबैंक। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने शुक्रवार सुबह 6 मवेशियों को तस्करी के दौरान जब्त किया। यह कार्रवाई सीमा चौकी बालुबारी के जवानों द्वारा पीलर संख्या 133 के पास की गई। तस्कर मवेशियों को छोड़कर भाग गए। जब्त मवेशियों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

Jan 30, 2026 06:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

दिघलबैंक। भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने शुक्रवार अहले सुबह नेपाल से भारत कि ओर तस्करी के नियत से लाये जा रहे 6 मवेशियों को जब्त किया है।यह कार्रवाई सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 12 वीं बटालियन की ई कंपनी मोहमारी के सीमा चौकी बालुबारी के जवानों द्वारा पीलर संख्या 133 के नजदीक सीमा से करीब 50 मीटर अंदर भारतीय सीमा क्षेत्र से कि गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 वीं वाहिनी ई कंपनी के बालुबारी सीमा चौकी के एसएसबी जवान जब बॉर्डर पर गश्ती दे रहे थे तभी शुक्रवार के अहले सुबह करीब पौने चार बजे पीलर संख्या 133 के आसपास जवानों को कुछ हलचल दिखाई दी जब जवानों ने उस और बढ़ कर देखा तो जवानों को कुछ मवेशी दिखाई दिये जिसे तस्करी के उद्देश्य से नेपाल से भारत कि ओर लाया जा रहा था।लेकिन

जवानों को आता देख तस्कर आरोपी मवेशियों को छोड़कर भागने में सफल रहा।जिसके बाद जवानों ने मौके से कुल 6 मवेशियों को जब्त कर लिया ।जब्त मवेशियों को कागजी प्रकिया पूरी करने के बाद दिघलबैंक थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। इधर दिघलबैंक थाना पुलिस द्वारा अज्ञात तस्कर के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे कि कार्रवाई की जा रही है

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;