SSB Seizes 19 5 kg of Ganja Near Indo-Nepal Border सुपौल : एसएसबी ने किया 19.5 किलो गांजा जब्त, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSSB Seizes 19 5 kg of Ganja Near Indo-Nepal Border

सुपौल : एसएसबी ने किया 19.5 किलो गांजा जब्त

सुपौल की एस. एस. बी. 45वीं बटालियन ने 19.5 किलो गांजा जब्त किया है। एक व्यक्ति नेपाल से भारत की ओर सफेद बोरे में गांजा लेकर आ रहा था, जिसे पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन वह भाग गया। जब्त गांजा वीरपुर...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 29 Dec 2024 06:00 PM
share Share
Follow Us on
सुपौल : एसएसबी ने किया 19.5 किलो  गांजा जब्त

सुपौल। एस. एस. बी. 45वीं बटालियन की सीमा चौकी रफ्यिूजी कॉलोनी ने 19 . 5 किलो गांजा को जब्त किया है। 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि बॉर्डर पिलर नंबर 201 के समीप नाका ड्यूटी लगाया गया एवं रविवार सुबह करीब 4 बजे एक व्यक्ति नेपाल प्रभाग से भारत की की ओर माथे पर सफेद बोरे के साथ आता हुआ दिखायी दिया ।इसी क्रम में नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों के द्वारा उसे रोकने की कोशिश करी गई लेकिन वह समान फेंक कर नेपाल प्रभाग में भाग निकला। विधिवत तरीके से जांच के दौरान पता चला कि सफेद बोरे में 19.5 किलो गांजा है । यह ऑपरेशन सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार एवं अन्य जवानों द्वारा किया गया। जब्त गांजा को वीरपुर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।