Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsCoordination Meeting Held Between SSB and Local Villagers on India-Nepal Border
किशनगंज: किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत सूचना दें

किशनगंज: किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत सूचना दें

संक्षेप:

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी कैंप मोहामारी में सीमावर्ती गांव के लोगों और एसएसबी अधिकारियों के बीच समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में चुनाव के मद्देनजर सीमा सील करने की जानकारी दी गई। सहायक कमांडेंट ने मतदान के अधिकार का महत्व बताया और स्थानीय लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की।

Nov 10, 2025 03:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

दिघलबैंक। निज संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी कैंप मोहामारी में रविवार को सीमावर्ती गांव के लोगों एवं एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों के बीच समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता 12वीं बटालियन एसएसबी किशनगंज ई समवाय मोहामारी के समवाय प्रभारी सहायक कमांडेंट मनोज कुमार ने किया। बैठक में सहायक कमांडेंट ने उपस्थित ग्रामीणों को चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा सील की जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव के दिन 11 नवंबर तक भारत नेपाल सीमा पर आवाजाही पूर्णत: बंद रहेगा, इसलिए कोई भी व्यक्ति निर्धारित तिथि तक सीमा पार नहीं करेंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि कोई किसी भी प्रकार की संदेहास्पद गतिविधि देखें तो तत्काल उसकी सूचना एसएसबी को दें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बैठक की शुरुआत जवानों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रुप से वंदे मातरम गीत गाकर किया गया। साथ ही लोगों को वंदे मातरम गीत के इतिहास की भी जानकारी दी गई। एसएसबी के सहायक कमांडेंट ने लोगों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मतदान आपका अधिकार है इसीलिए सभी अपना वोट देकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। साथ ही बैठक में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, मानव तस्करी की रोकथाम,उपद्रवी तत्वों की जानकारी,घुसपैठ पर अंकुश लगाने में एसएसबी को सहयोग करने आदि की भी चर्चा की गई।