पूर्णिया: शौर्य वंदन साइकिल यात्रा रवाना

Mar 14, 2026 03:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

पूर्णिया में सीमा शस्त्र बल के उप-महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ ने शौर्य वंदन साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा देश के वीर सैनिकों को सम्मान देने और नागरिकों में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश देने के लिए आयोजित की गई है। यात्रा 14 से 20 मार्च तक 955 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

पूर्णिया: शौर्य वंदन साइकिल यात्रा रवाना

पूर्णिया। सीमा शस्त्र बल (एसएसबी) पूर्णिया के उप-महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ के द्वारा शौर्य वंदन साइकिल यात्रा को आरएन साह चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा का उद्देश्य देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करना तथा नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति के प्रति जागरुकता का संदेश देना है। पूर्णिया जिला साइकिल संघ द्वारा आयोजित साइकिल यात्रा पूर्णिया से तवांग (अरुणाचल प्रदेश जिसकी उचाई-12510 मीटर) तक प्रस्तावित है। जिसमें साइकिल यात्री निर्धारित तिथियों में 14 से 20 मार्च तक विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेंगे जो 955 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे। साइकिल यात्री के उत्साह वर्धन हेतु क्षेत्रक मुख्यालय के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण व अन्य बलकार्मिक ने भी साइकिल यात्रा में भाग लिया साथ-साथ आईटीबीपी के कमान्डेंट एवं पूर्णिया जिला के साइकिल संघ के गणमान्य भी मौके पर उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।