Bhagalpur News: किशनगंज: 21 दिवसीय प्रशिक्षण में सीमावर्ती क्षेत्र की युवतियां सीखेंगी सिलाई और कटिंग के गुर

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: किशनगंज के दिघलबैंक स्थित वाइब्रेंट विलेज मालटोली में एसएसबी ने सीमावर्ती क्षेत्र की युवतियों के लिए 21 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शिविर शुरू किया। देशबंधु इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग, सिलीगुड़ी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन उप कमांडेंट स्वपन रजक, मुखिया पूनम देवी और प्रधानाध्यापक कौरव कुमार दास ने किया। प्रशिक्षण में सिलाई और कटिंग के कौशल सिखाकर युवतियों को रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसरों से जोड़ने का लक्ष्य है।

Bhagalpur News: किशनगंज: 21 दिवसीय प्रशिक्षण में सीमावर्ती क्षेत्र की युवतियां सीखेंगी सिलाई और कटिंग के गुर

Bhagalpur News: दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट सीमावर्ती क्षेत्र की युवतियों को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य सेईईईई मंगलवार को वाइब्रेंट विलेज मालटोली में सिलाई प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), किशनगंज की दिघलबैंक कंपनी की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत आयोजित इस शिविर में देशबंधु इंस्टीट्यूट ऑफ। वोकेशनल ट्रेनिंग, सिलीगुड़ी के सहयोग से युवतियों को 21 दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन उप कमांडेंट स्वपन रजक, दिघलबैंक की मुखिया पूनम देवी और प्रधानाध्यापक कौरव कुमार दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सहायक कमांडेंट शिव राम कृष्णन, मनोज कुमार सहित सीमावर्ती गांवों की युवतियां और एसएसबी के जवान मौजूद रहे।कार्यक्रम

को संबोधित करते हुए उप कमांडेंट स्वपन रजक ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान युवतियों को सिलाई और कटिंग के बुनियादी कौशल सिखाए जाएंगे। इससे उन्हें हुनर विकसित करने, रोजगार के अवसर तलाशने और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि एसएसबी की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में युवाओं और महिलाओं के कौशल विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य स्थानीय लोगों को रोजगारोन्मुखी कौशल से जोड़ना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: किशनगंज: 21 दिवसीय प्रशिक्षण में सीमावर्ती क्षेत्र की युवतियां सीखेंगी सिलाई और कटिंग के गुर