Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSSB Holds Coordination Meeting with Border Representatives to Enhance Security and Community Engagement
किशनगंज : एसएसबी ने सीमावर्ती जनप्रतिनिधियों के साथ किया समन्वय बैठक

किशनगंज : एसएसबी ने सीमावर्ती जनप्रतिनिधियों के साथ किया समन्वय बैठक

संक्षेप:

दिघलबैंक में एसएसबी 12 वीं वाहिनी की एफ कंपनी द्वारा सीमावर्ती पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा, सरकारी योजनाओं की जानकारी, युवाओं की भर्ती, नशा उन्मूलन, और अन्य सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने सहयोग का आश्वासन दिया।

Nov 17, 2025 05:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

दिघलबैंक। एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12 वीं वाहिनी की एफ कंपनी दिघलबैंक द्वारा सोमवार को सीमावर्ती पंचायतों के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक कमांडेंट प्रिय रंजन चकमा ने की। बैठक में दिघलबैंक पंचायत की मुखिया पूनम देवी, तुलसिया पंचायत के मुखिया जावेद अजीज, मंगूरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मेराज आलम, धनतोला पंचायत के मुखिया लखी राम हांसदा, सिंघिमारी पंचायत के मुखिया जियाउल हक़ सहित वार्ड सदस्य एवं सीमावर्ती ग्रामीण उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों और सुरक्षा बलों के बीच सहयोग एवं संवाद को मजबूत बनाने, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा युवाओं को सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए प्रेरित करने सहित स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय समन्वय स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बैठक में सीमा सुरक्षा सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए कमांडेंट श्री चकमा ने नशा उन्मूलन पर जागरूकता फैलाने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के महत्व को समझाने तथा मानव तस्करी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों की भूमिका को अहम बताया।इस दौरान उन्होंने युवाओं को रोजगार और एसएसबी में भर्ती को लेकर भी विस्तार से चर्चा की।इसके अलावा साइबर अपराधों से बचाव, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा एवं स्वच्छता जैसे विषयों पर भी जागरूकता प्रदान की गई।ग्रामीणों ने भी बैठक में सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए सीमाई सुरक्षा व शांति-सौहार्द बनाए रखने के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।