Bhagalpur News: किशनगंज : गलगलिया में 952 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद, एक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: ठाकुरगंज के गलगलिया थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने 952 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद किया है। घर के मालिक मोहम्मद जलाल को गिरफ्तार किया गया है, जो अपने दामाद मोहम्मद शमशाद आलम के मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल होने की बात स्वीकारते हैं।

Bhagalpur News: किशनगंज : गलगलिया में 952 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद, एक गिरफ्तार

Bhagalpur News: ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज। गलगलिया थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसएसबी और गलगलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने बुधवार की अहले सुबह ठीका टोली में छापेमारी कर एक घर से 952 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की। मादक पदार्थ पांच पैकेट में छिपाकर रखा गया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घर के मालिक 60 वर्षीय मोहम्मद जलाल को गिरफ्तार किया है। मौके से एक की-पैड मोबाइल भी बरामद हुआ है। एसएसबी की 41वीं वाहिनी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार सुबह करीब पांच बजे कार्रवाई की गई। 41वीं वाहिनी की बी कंपनी भातगांव और ए कंपनी निमुगुड़ी के जवानों ने गलगलिया थाना पुलिस के साथ ठीका टोली निवासी मोहम्मद जलाल के घर पर संयुक्त रूप से छापेमारी की। घर की तलाशी के दौरान नारकोटिक खोजी कुत्ते की मदद से पांच पैकेट में रखा संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद हुआ। जांच के लिए डीडी किट का भी इस्तेमाल किया गया। बरामद पदार्थ का कुल वजन 952 ग्राम बताया गया है。

पूछताछ में दामाद का नाम आया सामने

पुलिस के अनुसार, मौके पर पूछताछ के दौरान मोहम्मद जलाल ने बताया कि उसका दामाद मोहम्मद शमशाद आलम मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल है और घर से बरामद संदिग्ध ब्राउन शुगर उसी की है। पुलिस ने शमशाद आलम के संबंध में भी जानकारी जुटाई है। पुलिस के अनुसार, वह पूर्व से कई मामलों में आरोपित रहा है और उसके खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामले भी दर्ज हैं।

थानाध्यक्ष ने कहा, तस्करी के नेटवर्क की होगी जांच

गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बरामद संदिग्ध ब्राउन शुगर को जब्त कर मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में सामने आए अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच होगी और मादक पदार्थ के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

संयुक्त टीम ने बरामद 952 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर, मोबाइल फोन और गिरफ्तार मोहम्मद जलाल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए गलगलिया थाना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस अब मामले में जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और मादक पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦गलगलिया थाना क्षेत्र में कित grams संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद किया गया?−
गलगलिया थाना क्षेत्र में 952 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: किशनगंज : गलगलिया में 952 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद, एक गिरफ्तार