पूर्णिया: सीबीएसई 12 वीं बोर्ड परीक्षा में डीएवी के सभी 28 छात्रों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की परीक्षा
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीबीएसई 12 वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल पूर्णिया

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीबीएसई 12 वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल पूर्णिया ने शत-प्रतिशत सफलता के साथ पूरे जिले में अपना परचम लहराया है। विज्ञान संकाय में हर्षिता कुमारी 86.8, प्रिंस राज 64.4, अनन्या हार्दिक 73.6, अनुभव विक्रम 65.6, अनुपम कुमारी 72.2, आरव कृष्णन 78, वैभव आनंद 69.2, मैत्री कुमारी 70.4, प्रज्ञा श्री 70.2, युवराज ध्रुव 72.4, साथ ही वाणिज्य विभाग में अभिरुप रंजन सिंह 64, अहाना चौधरी 77.8, अंजली कुमारी 89.2, अंशिका रंजन 91, अनुष्का कुमारी 72, आर्या प्रियानी साहू 87.8, आयुष आनंद 70.8, दिया अरोड़ा 79, हर्दिका रंका 87.8, मौसम शर्मा 67.4, एम डी जीशान 65.4, शिवानी कुमारी 60.2, श्रेयसी चटर्जी 91.4, सौम्या कुमारी 74.6, सौम्या सरकार 78.6, सुधांशु कुमार 72, तनु प्रिया 74.4, तथा उत्सव राज ने 78.8 प्रतिशत अंकों से सफलता प्राप्त की है।
सभी 28 छात्रों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। विज्ञान विभाग का सर्वाधिक अंक 86.8 प्रतिशत रहा जबकि वाणिज्य विभाग में सर्वाधिक अंक 91% रहा। विद्यालय के प्राचार्य अश्वनी कुमार सिंह ने सभी बच्चों को सफलता की बधाई देते हुए एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इसका पूरा श्रेय छात्रों के परिश्रम तथा अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान को दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


