हनी इलेवन और ट्रिपल एक्स ने अपने-अपने मैच में जीते

Mar 02, 2026 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। उच्च विद्यालय मथुरापुर के खेल मैदान में रविवार को एसपीएल टीवीएस

हनी इलेवन और ट्रिपल एक्स ने अपने-अपने मैच में जीते

उच्च विद्यालय मथुरापुर के खेल मैदान में रविवार को एसपीएल टीवीएस टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन दिवस पर खेले गए दो मुकाबलों में ट्रिपल एक्स कहलगांव टीम और हनी इलेवन की टीम ने अपने अपने मैच में जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का पहला मैच खुशी रानी टीम और ट्रिपल एक्स कहलगांव टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खुशी रानी टीम ने निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रिपल एक्स कहलगांव की टीम ने तीन विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।

दूसरे मुकाबले में हनी इलेवन और एमसीसी कहलगांव की टीम आमने-सामने हुई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हनी इलेवन ने दो विकेट के नुकसान पर 10 ओवर में 207 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में एमसीसी कहलगांव की टीम छह विकेट पर 147 रन ही बना सकी। इस प्रकार हनी इलेवन ने 70 रन से जीत हासिल की। हनी इलेवन के कप्तान अंकुर सिन्हा ने मात्र 21 गेंदों में विस्फोटक शतक जड़कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।स्कोरर रितेश, अंपायर रंजीत एवं नजरुल इस्लाम तथा कमेंटेटर अमित चौबे,अनिल राय व राजा बाबू थे। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पीरपैंती अमन पासवान उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व मुखिया एवं वर्तमान पैक्स अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार उर्फ पिंटू राम, पूर्व मुखिया जयनाथ महतो, टीवीएस राइडर के पप्पू शाह, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण मंडल, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष झुंपा सिंह, सरपंच संघ अध्यक्ष वरुण गोस्वामी, थाना प्रभारी अमित कुमार, शिक्षक राजीव कुमार, गोरखनाथ साह, एसपीएल व्यवस्थापक साजन कुमार मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।