मुंगेर: सनातन धर्म में ही केवल पवित्रता की चर्चा होती

Apr 05, 2026 05:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

शनिवार की शाम, नाथ बाबा स्थान में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। स्वामी रामभद्राचार्य ने प्रवचन में धर्म की महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि पालतू पशुओं का वध करना पाप है और कर्मों का फल भोगना जरूरी है। सत्य, तपस्या, पवित्रता और दया धर्म के चार पांव हैं।

मुंगेर: सनातन धर्म में ही केवल पवित्रता की चर्चा होती

हवेली खड़गपुर। शनिवार की देर शाम सिंहपुर स्थित नाथ बाबा स्थान में सिंहपुर समाज की ओर से आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में मर्मज्ञ कथावाचक उत्तरकाशी के त्यागी स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के ओजपूर्ण प्रवचन को सुनने धर्मानुरागियों कि आस्था उमड़ रही है। तीसरे दिन की कथा में उन्होंने कहा कि धर्म की ऐसी भाषा होती है कि वह पशु पक्षियों की भाषा समझ लेता है। उन्होंने कहा कि जिसका दूध दस साल तक पिया उस बेजुबान गाय को कसाई के हाथों में बेचना पाप है। ऐसा कोई सनातनी हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि हमारा धर्म तपस्या का है हत्या का नहीं।

जो पालतू पशु का वध करता है उसे पुत्र वध का पाप लगता है। जो हिंदू जो सनातन धर्मावलंबी ऐसा घोर पाप करते है वह महापाप के भागी होते है। स्वामी रामभद्राचार्य जी ने कहा कि संसार में कोई सुख दुख देने वाला नहीं बल्कि कर्मों का फल होता है। शरीर बदल गया तो क्या हुआ जो पाप किया है उसे चुकाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भागवत में कहा गया कि एक दिन तुम्हे उसका हिसाब चुकाना ही पड़ेगा। सुख दुख नाम की कोई वस्तु नहीं है। संसार में कोई वस्तु अच्छा बुरा नहीं होता है। जरूरत के हिसाब से सब बदल जाता है। स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि सतयुग में धर्म के चार पांव है। पहला है तपस्या, दूसरा पवित्रता, तीसरा दया और चौथा चरण सत्य है। सनातन धर्म में ही केवल पवित्रता की चर्चा होती है। दया केवल सनातन धर्म में ही संभव है। सत्य बोलना भी सत्य सनातन धर्म में है। जीवन में यत्न करो, चारो चरण को अपना लो। कोई व्यक्ति एक भी चरण अपना ले यह भी बड़ी बात है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।