लखीसरीय : ब्रह्माकुमारी में होली मिलन में उमड़ा आध्यात्मिक रंग
कजरा में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। भाई-बहनों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर प्रेम और शांति का संदेश दिया। बीके बहन संतोषी ने कहा कि सच्ची होली तभी होती है जब हम बैर-भावना छोड़कर ईश्वर के प्रेम में रंग जाएं।

कजरा, संवाददाता। होली के अवसर पर कजरा स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा में आयोजित होली मिलन समारोह आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। ब्रह्माकुमारी गीता पाठशाला, कजरा परिसर में भाई-बहनों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर प्रेम, शांति और सौहार्द का संदेश दिया। शाखा संचालिका बीके बहन संतोषी ने कहा कि जीवन-मृत्यु अटल सत्य हैं, पर परमात्मा का अनुभव जीवन को सार्थक बनाता है। उन्होंने कहा कि सच्ची होली वही है, जब हम बैर-द्वेष त्यागकर ईश्वर के प्रेम के रंग में रंग जाएं। कार्यक्रम में आध्यात्मिक गीतों के बीच सभी ने सुख-शांति की कामना की। समारोह ने संदेश दिया कि होली दिलों को जोड़ने और आत्मिक जागृति का पर्व है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


