मधेपुरा : आध्यात्मिक ज्ञान नहीं रहने से अज्ञानता के कारण संसार में भटक रहे मानव
चौसा के घोषई में संत मत सत्संग आश्रम में दो दिवसीय सत्संग की शुरुआत हुई। पहले दिन पूज्य स्वामी सुरेंद्र दास जी ने ईश्वर की एकता और अध्यात्मिक ज्ञान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। अन्य संतों ने भी मानव जीवन और कर्मों के महत्व पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव ने किया।

चौसा, निज संवाददाता। घोषई के संत मत सत्संग आश्रम में गुरुवार से दों दिवसीय सत्संग का आयोजन शुरू हो गई है। पहले दिन के आयोजन को संबोधित करते हुए सत्संग आश्रम पूर्णियां के पूज्य स्वामी सुरेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि ईश्वर एक है परमात्मा व सभी प्रकार के अध्यात्म में भी एक ही है। लेकिन उनके पास पहुंचने के लिए रास्ते अलग अलग बनाए गए है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग में चलने के दौरान ही मनुष्य को अध्यात्मिक ज्ञान नहीं रहने के कारण वे अज्ञानता से भटकने लगते हैं, और उन्हें अध्यात्म तथा परमात्मा की मंजिल तक पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
भवानीपुर के पूज्य स्वामी राजकुमार दास जी महाराज ने कहा कि संत महापुरुष अपने लिए शरीर धारण नहीं करते हैं, जिस प्रकार नदी का पानी और वृक्ष का फल और वृक्ष के लिए नहीं होता है उसी प्रकार संत महापुरुषों का जीवन"दूसरों के लिए होता है। बिहारीगंज के पूज्य स्वामी ज्ञानी दास जी महाराज ने कहा कि मानव अपने अर्जित ज्ञान के आधार पर ही कुछ देखता तथा सुनता और समझता भी है। रुदल बाबा ने कहा कि मानव शरीर में अनेकों बार लेना पड़ता है लेकिन इस शरीर से निकलने के लिए युक्ति नहीं जानने के कारण यमराज की मार खाकर मनुष्य को इस शरीर से बाहर निकलना पड़ता है। बाबा ने कहा कि मनुष्य अपने कर्मों के अनुसार सुख और दुखों की प्राप्ति करते हैं। ब्रह्मदेव बाबा ने कहा कि इस धरती पर जन्म लेने वाले मनुष्यों को एक ना एक दिन इस माया रुपी संसार को छोड़कर जाना ही पड़ेगा। कार्यक्रम को बालकृष्ण बाबा, ज्ञान स्वरूप बाबा, केदार बाबा, नरेश बाबा, प्रमोद बाबा, बैद्यनाथ बाबा सहित कई संतो ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व अलग-अलग जगहों से पहुंचे संत महात्माओं ने स्तुति तथा विनती से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सीता कुमारी ने भजन प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक अनिल शाह ने किया। संचालन अनिल यादव ने की। मौके पर अशोक यादव, अजय कुमार खुशबू, रविंद्र कुमार गुप्ता, चंद्रकांत शर्मा, प्रहलाद मंडल, दिनेश शर्मा, विजय कुमार, परमानंद यादव, सुनील देवी, उर्मिला देवी, सविता देवी, बिंदु देवी, कविता देवी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



