Bhagalpur News: कटिहार : प्रतियोगिता से होता है प्रतिभा का विकास

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: कटिहार में तेरापंथ युवक परिषद द्वारा एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला मंडल के मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर समूहों में प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुनि श्री प्रशांत कुमार ने प्रतिभा और आत्मविश्वास के विकास पर जोर दिया। पुरस्कार विजेताओं में सुश्री भावना चौरड़िया और अमित पटावरी शामिल हैं।

Bhagalpur News: कटिहार : प्रतियोगिता से होता है प्रतिभा का विकास

Bhagalpur News: कटिहार से शशिरमण की रिपोर्ट कटिहार। तेरापंथ युवक परिषद द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला मंडल की सदस्यों द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन दो समूह में किया गया। विषय प्रस्तुति राकेश सुराणा ने दी। मुनि श्री प्रशांत कुमार ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभा का विकास और बोलने की कला का विकास है। मंच पर प्रस्तुति देने से साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है। भाषण प्रतियोगिता व्यक्तित्व विकास का एक सुंदर माध्यम है। उन्होंने बताया कि सीपीएस की क्लास के आयोजन से प्रतिभा का विकास हुआ है। बोलने से पूर्व विषय की जानकारी अपेक्षित है पढ़ने की जानकारी मिलती है।

उन्होंने इस प्रकार की आयोजन के लिए युवक परिषद को साधुवाद दिया। हनुमान नाहटा ने बताया कि जूनियर ग्रुप में सुश्री भावना चौरड़िया, सुश्री रुचि का घोड़ावत, मास्टर श्रेयांश और सीनियर ग्रुप में अमित पटावरी,टीना जैन, खुशबू छाजेड़ ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। नीरज दुग्गड ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: कटिहार : प्रतियोगिता से होता है प्रतिभा का विकास