Bhagalpur News: संकट मोचन दरबार से निकाली जाएगी पालकी यात्रा कल, तैयारी पूरी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: भागलपुर के संकट मोचन दरबार स्थित साईंनाथ मंदिर में शुक्रवार को जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीसाईं बाबा का विशेष पूजन और रुद्राभिषेक होगा। सुबह आठ बजे से पूजन शुरू होगा, और दोपहर एक बजे पालकी यात्रा निकलेगी। रात 12 बजे श्रीकृष्ण पूजन जन्मोत्सव कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

Bhagalpur News: संकट मोचन दरबार से निकाली जाएगी पालकी यात्रा कल, तैयारी पूरी

Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भगत सिंह चौक स्थित संकट मोचन दरबार के साईंनाथ मंदिर में शुक्रवार को जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीसाईं बाबा का विशेष पूजन, रुद्राभिषेक और पालकी यात्रा का आयोजन किया जाएगा। साईंनाथ मंदिर के प्रधान व्यवस्थापक पंडित दिनेश चंद्र झा ने बताया कि सुबह आठ बजे से साईं बाबा का पूजन एवं रुद्राभिषेक शुरू होगा। इसके बाद दोपहर एक बजे गाजे-बाजे के साथ मंदिर परिसर से साईं बाबा की पालकी यात्रा निकलेगी। पालकी यात्रा तिलकामांझी, आदमपुर, नया बाजार, कोतवाली चौक, स्टेशन चौक और मुख्य बाजार होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी। फिर रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण पूजन जन्मोत्सव कार्यक्रम होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: संकट मोचन दरबार से निकाली जाएगी पालकी यात्रा कल, तैयारी पूरी