Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSpecial Ticket Checking Campaign in Katihar Rail Division 641 Passengers Checked 4 69 Lakh Revenue Generated
कटिहार : 641 बेटिकट यात्रियों से वसूली गई 4,69,710 रुपए जुर्माना

कटिहार : 641 बेटिकट यात्रियों से वसूली गई 4,69,710 रुपए जुर्माना

संक्षेप:

कटिहार रेल मंडल में विशेष टिकट चेकिंग अभियान के तहत 641 यात्रियों की जांच की गई। कटिहार स्क्वॉड ने 299 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा और जुर्माना वसूला। कुल ₹4,69,710 रेलवे के खाते में जमा हुए। अधिकारियों का कहना है कि अभियान जारी रहेगा, जिससे यात्रियों में सजगता बढ़ी है।

Nov 19, 2025 05:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

कटिहार, एक संवाददाता कटिहार रेल मंडल में बिना टिकट यात्रियों पर नकेल कसने के लिए चलाया जा रहा विशेष टिकट चेकिंग अभियान लगातार असर दिखा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह के निर्देश और सहायक वाणिज्य प्रबंधक कुमार जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को किशनगंज और बारसोई स्टेशन पर संयुक्त कार्रवाई की गई। अभियान में कटिहार व मालदा स्क्वॉड की टीमों ने बड़ी संख्या में यात्रियों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान कटिहार स्क्वॉड टीम ने 299 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा, जिनसे जुर्माना वसूला गया। वहीं 192 यात्रियों के अनियमित टिकट पाए गए, जिन्हें नियमानुसार नियमित कराकर राजस्व अर्जित किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मालदा स्क्वॉड टीम ने भी अभियान में प्रभावी भूमिका निभाते हुए 64 बिना टिकट यात्रियों से ₹59,145 का जुर्माना वसूला। इसके अलावा 86 अनियमित टिकटों के नियमितीकरण से ₹21,500 की राशि प्राप्त हुई। दोनों स्क्वॉड की संयुक्त उपलब्धि के अनुसार कुल 641 यात्रियों की जांच की गई और कुल ₹4,69,710 राशि रेलवे के खाते में जमा हुई। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसके सकारात्मक परिणाम भी दिखने लगे हैं। यात्रियों में टिकट जांच को लेकर सजगता बढ़ी है और स्टेशन पर टिकट काउंटर से टिकट खरीदने वालों की संख्या में उल्लेखनीय इजाफा दर्ज किया गया है। इससे रेलवे राजस्व में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।