ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरसंजय यादव की गिरफ्तारी की लिए स्पेशल टीम गठित

संजय यादव की गिरफ्तारी की लिए स्पेशल टीम गठित

गोड्डा के पूर्व राजद विधायक संजय यादव और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी ऑपरेशन मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसके पहले बांका के एसडीपीओ शशि शंकर राय के...

संजय यादव की गिरफ्तारी की लिए स्पेशल टीम गठित
Center,BhagalpurThu, 25 May 2017 07:28 PM
ऐप पर पढ़ें

गोड्डा के पूर्व राजद विधायक संजय यादव और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी ऑपरेशन मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसके पहले बांका के एसडीपीओ शशि शंकर राय के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। डीआईजी विकास वैभव ने कहा कि दोनों टीमें पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूर्व विधायक संजय यादव किसी राजनीतिक आका के शरण में छिपे नहीं है। वे गिरफ्तारी के डर से इधर-उधर भागे फिर रहे हैं। पुलिस को छिपने के जिस ठिकाने की सूचना मिल रही है, इसके पहले ही पूर्व एमएलए संजय यादव स्थान बदल ले रहा है। पुलिस और संजय यादव के बीच लुकाछिपी का खेल जारी है। पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि पूर्व विधायक संजय यादव को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस उन्हें संरक्षण देने वालों की भी पहचान कर रही है। बॉटलिंग प्लांट के ठेकेदार से रंगदारी मांगने के मामले में संजय यादव का भाई दिलीप यादव और चचेरे भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। मंगलवार को बांका पुलिस ने साहेबगंज जिले में करीब दस ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिसमें साहेबगंज के पत्थर कारोबारी मुंगेरी यादव और होटल मालिक भोला यादव भी शामिल है। साहेबगंज पुलिस दोनों लोगों पर कड़ी नजर रख रही है। साहेबगंज में संजय यादव की संपत्ति का लगाया जा रहा पता भागलपुर (व.सं.)। मंगलवार को छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली है कि साहेबगंज में भी संजय यादव ने हाल के वर्षों में काफी संपत्ति बनायी है। पुलिस उसका सत्यापन कर रही है। संकरी गली के पास तैयार हो रहे करोड़ों रुपए का क्रसर प्लांट भी संजय यादव का बताया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है कि क्रसर प्लांट के लिए फंडिंग किस एजेंसी से कराई गई है। कितने लागत से प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जांच के दौरान काफी नई जानकारी मिली है जिसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। बांका, गोड्डा और रांची मे संजय यादव की संपत्ति का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए बांका एसपी ने वहां के डीएम-एसपी को पत्र लिखा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें