पू्र्णिया: आज से बुनियाद केंद्रों पर विशेष मरम्मत शिविर

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

पूर्णिया जिले में सभी मोटर चालित ट्राइसाइकिल लाभार्थियों के लिए तकनीकी समस्या समाधान के लिए 16 से 19 जून तक बुनियाद केंद्रों पर विशेष मरम्मत शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर दिव्यांगजन सशक्तिकरण के तहत सहायक निदेशक के निगरानी में होगा। 17 जून को बायसी, 18 जून को बनमनखी, और 19 जून को धमदाहा में आयोजित होगा।

पू्र्णिया: आज से बुनियाद केंद्रों पर विशेष मरम्मत शिविर

पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। जिले के सभी मोटर चालित ट्राइसाइकिल लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। यदि आपकी मोटर चालित ट्राइसाइकिल में कोई तकनीकी खराबी या समस्या है, तो एलिम्को के तकनीकी स्टाफ द्वारा 16 से 19 जून तक जिले के सभी बुनियाद केंद्रों पर एक विशेष मरम्मत शिविर (रिपेयर कैंप) का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर जिला स्तर पर नोडल विभाग सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है।​ आज पूर्णिया सदर में, बायसी अनुमंडल में 17 जून, बनमनखी अनुमंडल में 18 जून, धमदाहा अनुमंडल में 19 जून को शिविर आयोजित होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।