कटिहार :बारसोई में विशेष बैठक आयोजित, पीडीएस दुकानों पर कोयला आपूर्ति को लेकर निर्देश
बारसोई में अनुमंडल सभागार में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने जन वितरण दुकानदारों को सरकार की योजनाओं को लागू करने और कोयले के भंडारण के लिए उचित स्थल चयन के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा सुनिश्चित करने और भंडारण स्थल की जानकारी प्रशासन को देने के लिए कहा।

बारसोई से मुदासिर की रिपोर्ट शुक्रवार को अनुमंडल सभागार में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने किया। अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने अनुमंडल के सभी जन वितरण दुकानदारों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करना एवं भारत सरकार द्वारा सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों पर कोयले की आपूर्ति की जाएगी। इसको लेकर सभी पीडीएस विक्रेताओं को निर्देश दिया गया कि वे कोयला भंडारण के लिए अपने प्रतिष्ठान या उसके आसपास उपयुक्त स्थल का शीघ्र चयन करें। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि चयनित स्थल की पूरी जानकारी प्रशासन को देनी होगी, जिसमें जमीन का खाता, खेसरा एवं चौहद्दी का स्पष्ट विवरण शामिल रहेगा।
साथ ही यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि भंडारण स्थल सुरक्षित हो तथा वहां चारदीवारी (पक्की या कच्ची) की व्यवस्था हो, ताकि बारिश के दौरान कोयला भीगने से बचाया जा सके। बैठक में बारसोई अनुमंडल के सभी प्रखंडों के आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर प्रखंडों के पीडीएस विक्रेताओं की कोर कमेटी ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे कोरोना काल की तरह ही आगे भी उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


