किशनगंज: कोचाधामन प्रखंड के तीन पंचायतों में सहयोग शिविर का किया गया आयोजन
बिहार के कोचाधामन प्रखंड में मजगामा, बुआलदाह और बिशनपुर पंचायतों में 'सबका सम्मान जीवन आसान' मिशन के तहत विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने पेंशन, आवास, जॉब कार्ड आदि समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिया। सभी विभागों की समस्याओं का 30 दिन के अंदर समाधान करने का आश्वासन दिया गया।

बिशनपुर से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट कोचाधामन प्रखंड के तीन पंचायत मजगामा,बुआलदाह और बिशनपुर में सहयोग शिविर हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के द्वारा 'सबका सम्मान जीवन आसान' मिशन के अंतर्गत जन समस्याओं के समाधान हेतु पंचायत स्तर तक प्रशासनिक पहुंच को आसान करने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया, इस दौरान दर्जनों की संख्या में लोगों ने पेंशन,इंदिरा आवास,जॉब कार्ड, जमीन तथा अन्य विभाग से जुड़े अपने समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। ग़ौरतलब है कि प्रत्येक माह में पहले और तीसरे मंगलवार को सभी पंचायत में विशेष सहयोग शिविर का आयोजन होना है जिसमें सभी विभागों के सभी तरह की समस्याओं का निपटान 30 दिनों के अंदर किया जाना अनिवार्य है।आवेदन
ऑफलाइन एवं सहयोग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किए जाते हैं। गत 3 मई से प्राप्त आवेदनों का निष्पादन एवं कार्यशैली का निरीक्षण करने हेतु सरकार की तरफ से विशेष सचिव 2010 बैच के आईएएस अनिमेष कुमार पराशर खुद कोचाधामन प्रखंड के मजगामा पंचायत उपस्थित हुए।कुल 95 प्राप्त आवेदनों की बारीकी से निरीक्षण,आमलोगों से बातचीत किया एवं सभी प्रतिनिधियों से लोगो के कामों को आसान बनाने हेतु अपील की ।मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं उनकी टीम को सलाह देते हुए प्रभारी सचिव ने बताया कि जिस तरह कैंप मोड में आवेदन प्राप्त किया जाता है उसी तरह से कैंप मोड में निष्पादित सभी आवेदनों को संबंधित आवेदकों के घर तक पहुंचवाने की व्यवस्था करेंगे। मजगामा में पेंशन से संबंधित 35, कबीर अंत्येष्टि से संबंधित 2,जॉब कार्ड से संबंधित 5, आय प्रमाण पत्र से संबंधित 8, सीडीपीओ से संबंधित 1, आवास योजना से संबंधित 14, पीएचईडी से संबंधित 2, राशन कार्ड से संबंधित 5, पंचायती राज से 3,जन्म मृत्यु के 18 एवं बिजली विभाग के 2 कुल 95 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से सभी आवेदनों का निष्पादन कर आवेदकों को अवगत कराते हुए संपादित दस्तावेज उपलब्ध कराया गया। इससे पूर्व श्री पराशर का स्वागत मजगामा पंचायत के मुखिया नसीम अंसारी, जिले के उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा का स्वागत प्रमुख प्रतिनिधि जवादुल हक के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वयं प्रखंडविकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान के द्वारा किया गया। अन्य उपस्थित लोगों में अंचलाधिकारी प्रभाष कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी सूरज आजाद, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी शिव प्रकाश, पुलिस इंस्पेक्टर राजा,प्रखंड समन्वयक आमिर रेजा,पंचायत सचिव दिनेश सिंहा, शकील, राहुल, सरफराज, मोफ़ीज, तनवीर, अब्दुल मन्नान अंसारी, रुपणी देवी, मंजर, शहजाद, मोनी, शमां शम्सी, घनश्याम, कमल, मंसूर, ममता कुमारी, खिल्लत के अलावे इ सैकड़ों ग्रामीण एवं आवेदक उपस्थित रहे। अंत में वृक्षारोपण कर जल-जीवन हरियाली का संदेश प्रभारी सचिव के द्वारा दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


