ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरजमुई में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान

जमुई में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान

मतदाता सूची में नाम जोड़ने सहित सुधार एवं अन्य कार्यों के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर भी किया जाएगा। उक्त बातें डीएम डा.कौशल किशोर ने प्रेस वार्ता के...

जमुई में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरThu, 09 Nov 2017 08:05 PM
ऐप पर पढ़ें

मतदाता सूची में नाम जोड़ने सहित सुधार एवं अन्य कार्यों के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर भी किया जाएगा। उक्त बातें डीएम डा.कौशल किशोर ने प्रेस वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ घर-घर जाकर वेरिफाय करेंगे कि कौन-कौन मतदाता यहां है तथा कौन यहां नहीं है वैसे मतदाता जो बाहर रह रहे हैं उनके नामों को काटा जाएगा। वहीं वैसे मतदाता जिनके इपिक में सुधार की आवश्यकता है संबंधित दस्तावेज देकर सुधार करवा सकते हैं। डीएम ने कहा कि अभी महिला पुरूष मतदाता का जो रेसियो है वह जनगणना से कम है इसमें जागरूकता की आवश्यकता है ताकि अधिक से अधिक महिला मतदाता का नाम इसमें जोड़ा जा सके। जमुई में अभी यह रेसियो 886 के करीब है। हालांकि हाल के दिनों में यह आकड़ा बढ़ा है पहले यह सिर्फ 1000 पुरूष पर 852 महिला वोटर के करीब जो अब 886 हो गया है लेकिन इसे जनगणना के रेसियो के निकट पहुंचाने की जिम्मेवारी हमलोगों की है ताकि आधी आबादी की भागीदारी सही हो। मौके पर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी गुलाब लकड़ा, डीसीएलआर मो. अतहर आदि मौजूद थे।

30 नवंबर तक चलेगा पुनरीक्षण कार्य

01 जनवरी के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य 15 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम में केंद्र स्तरीय पदाधिकारी घर-घर जाकर निर्वाचक सूची का विशेष सत्यापन करेंगे। मतदाता सूची में सुधार के लिए प्रपत्र 8 को भरना होगा। वहीं नए मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जिन्होंने 18 वर्ष उम्र प्राप्त कर लिया है वे प्रपत्र 6 भर कर देंगे। सभी प्रपत्र बीएलओ के पास उपलब्ध रहेगा।

अभी जिले में हैं 11लाख 50 हजार मतदाता: जिले में फिलवक्त 11 लाख 50 हजार 245 मतदाता है। जिसमें पुरुष मतदाता 6 लाख 9 हजार 929 हैं जबकि महिला मतदाता 5 लाख 40 हजार 294 है।

आनलाइन आवेदन: अब मतदाता सूची में नाम सुधार सहित कई कार्यों के लिए आनलाइन भी आवेदन किया जा सकेगा। आनलाइन में सभी फार्म उपलब्ध है। अपने नाम को उसमें खोज कर उसके नीचे ही फार्म भरने का विकल्प होगा। इसके माध्यम से आवेदन करेंगे जिसका वेरिफिकेशर बीएलओ आपके घर जाकर कर लेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें