किशनगंज : कोचाधामन में दिव्यांगंजनों के विशिष्ट पहचान पत्र को लेकर 22 को शिविर
बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड मुख्यालय में 22 अक्टूबर मंगलवार को दिव्यांगंजनो को विशिष्ट

बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड मुख्यालय में 22 अक्टूबर मंगलवार को दिव्यांगंजनो को विशिष्ट पहचान पत्र बनाने को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया है । इस संबंध में कोचाधामन बीडीओ श्री राम पासवान की अध्यक्षता में शनिवार को एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियो,स्वास्थ्य विभाग के कर्मी,विकास मित्र व अन्य कर्मी शामिल हुए। इस दौरान बीडीओ ने बैठक में उपस्थित कर्मियों व पदाधिकारियो को लोगो के बीच शिविर की जानकारी पहुचाने की अपील की ताकि कोई दिव्यांग व्यक्ति नही छूटे,उन्होंने ने कहा कि शिविर के माध्यम से दिव्यांगंजनो को यूनिक पहचान पत्र दी जाएगी तथा वैसे दिव्यांग जिनका निर्धारण नहीं हो सका है उनके प्रतिशतता का भी निर्धारण किया जाएगा। दिव्यांगंजनो के यूनिक आईडी कार्ड बनाने को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आवासीय पत्र, पहचान पत्र और फ़ोटो साथ लाना जरूरी है । बैठक में बीडीओ श्री राम पासवान, बीपीआरओ जफर इकबाल, बीईओ, बीएचएम किशोर केसरी, बीसीएम राकेश कुमार, सहित कई अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी,बीपीएम, एलएस, विकास मित्र,आशा कार्यकर्ता व फेसिलेटर उपस्थित थे ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


