Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSP Sagar Kumar Inspects Sadar Police Station Reviews Cases and Cleanliness
किशनगंज : एसपी ने सदर थाना का किया निरीक्षण

किशनगंज : एसपी ने सदर थाना का किया निरीक्षण

संक्षेप: किशनगंज के एसपी सागर कुमार ने सोमवार को सदर थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने कांडों की समीक्षा की, थाना की साफ सफाई और आगंतुकों की व्यवस्था का जायजा लिया। अचानक पहुंचे एसपी ने लंबित कांडों के निष्पादन के लिए निर्देश दिए और गंभीर मामलों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

Mon, 17 Nov 2025 05:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

किशनगंज।संवाददाता एसपी सागर कुमार ने सोमवार को सदर थाना का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसपी श्री कुमार ने कांडों की समीक्षा के साथ साथ थाना की साफ सफाई, आंगतुकों के पहुंचने को लेकर व्यवस्था आदि का जायजा लिया।एसपी अचानक से सदर थाना पहुंचे।इसके भनक पहले से किसी भी पुलिस कर्मी को नहीं थी।थाना परिसर में पांच थाने है।यहां पहुंचकर सबसे पहले सदर थाना पहुंचे।एसपी ने विशेष रूप से कांडों का निरीक्षण किया।एसपी श्री कुमार ने पूरे थाना परिसर का जायजा लिया।एसपी ने थाना की संचिकाओं की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।साथ ही विभिन्न कांडों की भी समीक्षा की। एसपी ने लंबित कांडो के समय पर निष्पादन का निर्देश दिया।गम्भीर

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मामलों में दर्ज हुए कांडो को प्राथमिकता लेते हुए निष्पादन का निर्देश दिया।