एसपी सिटी ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर अनुशासन का पाठ पढ़ाया
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर में पुलिसलाइन में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड का एसपी सिटी शैलेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों के टर्नआउट, अनुशासन और शारीरिक दक्षता की समीक्षा की। पुलिस अधिकारियों को कर्तव्य निर्वहन में तत्परता और अनुशासन बनाए रखने के दिशा-निर्देश दिए गए।

भागलपुर। पुलिसलाइन में शुक्रवार की सुबह आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण करने के लिए एसपी सिटी शैलेंद्र सिंह पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जवानों के टर्नआउट, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता का जायजा लिया। परेड के दौरान मौजूद पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कर्तव्य निर्वहन में तत्परता एवं अनुशासन बनाए रखने को कहा गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर परेड का आयोजन किया जा रहा है और वरीय अधिकारी नियमित रूप से परेड का निरीक्षण कर रहे हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


