झाझा झाझा में दामाद ने कुल्हाड़ी से ससुर की हत्या की

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

झाझा (जमुई) से अरुण बोहरा की रिपोर्ट झाझा। झाझा में एक कलियुगी दामाद द्वारा

झाझा झाझा में दामाद ने कुल्हाड़ी से ससुर की हत्या की

झाझा (जमुई) से अरुण बोहरा की रिपोर्ट झाझा। झाझा में एक कलियुगी दामाद द्वारा कुल्हाड़ी से प्रहार कर अपने ससुर ओकील पूजहर (58) की हत्या कर देने जा सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार के तड़के सामने आई उक्त घटना झाझा थाना क्षेत्र के बोड़वा के भलडुब्बी गांव की है। घटना के पीछे पैसों को लेकर हुआ विवाद बताया जाता है। जानकारीनुसार,मृतक की बेटी ने घर बनाने को ले एक निजी बैंक से कर्ज लिया था। बताया जाता है कि उसका पति मुन्ना पूजहर उक्त पैसे उसे देने की मांग कर रहा था। इस बात का विरोध करने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से ससुर को मौत के घाट उतार दिया था।

सूचना पर गुरुवार की सुबह झाझा पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।