
खगड़िया : अलग-अलग गांवों में सांप ने दो महिलाओं को डसा, किया भर्ती
संक्षेप: बेलदौर में दो महिलाएं, यशोदा देवी और रूबी देवी, धान रोपने के दौरान सांप के डंसने का शिकार बनीं। दोनों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों महिलाएं खतरे से बाहर...
Sat, 26 July 2025 05:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
बेलदौर । एक संवाददाता पचौत गांव निवासी यशोदा देवी एवं बेला नौबाद गांव निवासी मंटू शर्मा की पत्नी रूबी देवी को अलग-अलग जगहों पर धान रोपने के क्रम में सांप ने डंस लिया। जानकारी पर परिजनों ने दोनों पीड़ितों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां इलाज किया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक दोनों पीड़िता अपने गांव के खेत में घटना के समय शनिवार को धान की रोपाई कर रहे थे। इसी क्रम में सांप ने दोनों को दाहिने पैर में डंस लिया। इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों महिलाएं खतरे से बाहर है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




