आज से भागलपुर में चार चक्का पर लगेगा जुर्माना

Mar 01, 2026 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

चारपहिया वाहनों पर भी अब रहेगी तीसरी आंख की नजर नियम उल्लंघन पर वाहन

आज से भागलपुर में चार चक्का पर लगेगा जुर्माना

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। स्मार्ट सिटी भागलपुर की सड़कों पर अब चारपहिया वाहनों को चलाना और भी ज्यादा सावधानी भरा होगा। एसएसपी के निर्देशानुसार एक मार्च से शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए अब चारपहिया वाहनों का भी ऑनलाइन चालान कटना शुरू हो जाएगा। अब तक मुख्य रूप से दोपहिया वाहनों पर ध्यान केंद्रित था। लेकिन अब कार, जीप और एसयूवी चालकों की हर हरकत पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अनुशासनहीनता पर कोई रियायत नहीं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अब तकनीक का सहारा लिया जाएगा।

पुलिस कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से अब उन सभी चारपहिया वाहनों की मॉनिटरिंग की जाएगी जो ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते हैं या गलत तरीके से ड्राइविंग करते हैं। इस मुहिम का उद्देश्य शहर में लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाना और सड़क हादसों में कमी लाना है। नियम का उल्लंघन चालान की अनुमानित राशि (न्यूनतम) सीट बेल्ट न लगाना ₹ 1,000 लाल बत्ती पार करना ₹1,000-₹5,000 वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ₹5,000 गलत दिशा में ड्राइविंग ₹5,000 नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करना ₹500 क्रेन चार्ज निर्धारित गति सीमा से तेज वाहन चलाना ₹ 2,000 प्रदूषण प्रमाण पत्र न होना 2500-10,000 कैसे काम करेगा नया सिस्टम शहर के तिलकामांझी, कचहरी चौक, घंटाघर और जीरोमाइल जैसे प्रमुख इलाकों में लगे हाई-डेफिनिशन कैमरे वाहनों के नंबर प्लेट को ऑटोमेटिक रीड कर लेंगे। जैसे ही कोई गाड़ी स्टॉप लाइन पार करेगी या चालक बिना सीट बेल्ट के दिखेगा, सिस्टम फोटो क्लिक कर सीधे परिवहन विभाग के डेटाबेस से मिलान करेगा। इसके बाद वाहन मालिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर चालान का मैसेज भेज दिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सड़क संकेतों का पालन करें। अक्सर देखा जाता है कि लोग जल्दबाजी में रेड लाइट जंप कर जाते हैं या फोन पर बात करते हुए गाड़ी चलाते हैं, जिससे न केवल उनकी बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में पड़ती है। एक मार्च से शुरू होने वाली इस व्यवस्था से उम्मीद है कि भागलपुर की सड़कों पर अनुशासन लौटेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।