भागलपुर: होल्डिंग टैक्स ऐप के इस्तेमाल में परेशानी बरकरार

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

भागलपुर नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स के कलेक्शन के लिए एक ऐप बनाया है। हालांकि, तीन सप्ताह बाद भी ऐप में कई समस्याएँ बनी हुई हैं, जैसे कि ऐप का अचानक बंद होना और पेमेंट प्रक्रिया में दिक्कतें। एजेंसी के प्रबंधक ने तकनीकी अधिकारियों से समस्या के समाधान के लिए बात की है।

भागलपुर: होल्डिंग टैक्स ऐप के इस्तेमाल में परेशानी बरकरार

भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट नगर निगम की ओर से किए जा रहे होल्डिंग टैक्स के कलेक्शन को लेकर स्मार्ट सिटी की ओर से ऐप बनाया गया है। जिसे होल्डिंग टैक्स कलेक्शन करने वाली एजेंसी लॉजीकूप के कर्मियों को दिया गया। पर इस ऐप से होल्डिंग टैक्स जमा करने में आ रही परेशानी तीन सप्ताह बाद भी जारी है। कई कर्मियों का कहना है कि ऐप चलते चलते अपना आप ही बंद हो जा रहा है, वहीं कुछ का कहना है कि सारी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पेमेंट के ऑप्शन पर जाने के बाद पेमेंट नहीं होता है। ऐसे में एजेंसी के प्रबंधक ने स्मार्ट सिटी के तकनीकी अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द परेशानी को खत्म कराने की बात कही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।