Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSlow Progress of Panchayat Government Building Inspected by BPRO in Purnia East
तीन माह के अंदर पंचायत सरकार भवन बनाने का निर्देश

तीन माह के अंदर पंचायत सरकार भवन बनाने का निर्देश

संक्षेप:

पूर्णिया पूर्व प्रखंड में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर बीपीआरओ धर्मेंद्र सहनी ने विक्रमपुर एवं बियारपुर पंचायत का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की स्थिति, सामग्री की गुणवत्ता और अधूरे ढांचे का अवलोकन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगले तीन महीनों में काम पूरा नहीं हुआ तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Dec 05, 2025 06:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

पूर्णिया पूर्व, संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य की धीमी प्रगति को देखते हुए बीपीआरओ धर्मेंद्र सहनी ने शुक्रवार को विक्रमपुर एवं बियारपुर पंचायत में पहुंचकर निर्माणाधीन भवनों का विस्तृत स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तकनीकी एवं प्रशासनिक टीम के साथ स्थानीय प्रतिनिधि तथा कई ग्रामीण भी मौजूद थे। मौके पर स्कूटीव इंजीनियर, पंचायत सचिव प्रमोद कुमार, विक्रमपुर पंचायत के उपसरपंच मदन लाल मंडल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में बीपीआरओ सहनी ने निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता, अधूरे पड़े ढांचे और शेष कार्य का अवलोकन किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वर्ष 2019 में शुरू हुआ यह निर्माण कार्य कई चरणों के बाद भी अब तक पूर्ण नहीं हो पाया है, जिससे पंचायत स्तर पर आवश्यक सरकारी सेवाओं के केंद्रीकरण में बाधा उत्पन्न हो रही है। बीपीआरओ ने पंचायत सचिव को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अर्धनिर्मित पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य किसी भी स्थिति में अगले तीन महीनों के भीतर पूर्ण होना चाहिए, अन्यथा विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे भवन ग्रामीण प्रशासन का केंद्र होते हैं, जहां एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की पंचायत सेवाए जैसे प्रमाण पत्र निर्गमन, लाभुक योजनाओं की जानकारी, सरकारी बैठकों का आयोजन, जनसुनवाई सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य उपलब्ध कराए जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विभागीय निर्देश के बावजूद दोनों पंचायतों में निर्माण कार्य लंबे समय से बाधित है। बीपीआरओ ने निरीक्षण के बाद निर्माण एजेंसी और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अगले तीन माह का सख्त कार्य-योजना बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्माण की प्रगति की समय-समय पर समीक्षा भी की जाएगी।