Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSkill Development Seminar Future-Ready Skills for Youth at Marwari College
स्किल डेवलपमेंट के लिए योजनाओं को युवाओं को लेना चाहिए लाभ : प्राचार्य

स्किल डेवलपमेंट के लिए योजनाओं को युवाओं को लेना चाहिए लाभ : प्राचार्य

संक्षेप:

भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज में सोमवार को ‘फ्यूचर रेडी सेमिनार’ का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा ने युवाओं को स्किल डेवलपमेंट योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई, जिसमें सोशल मीडिया एडिक्शन और कौशल प्रशिक्षण शामिल थे। अंत में विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Nov 24, 2025 11:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता मारवाड़ी कॉलेज के महिला विंग स्थित हॉल में सोमवार को एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। यह आयोजन कॉलेज और कुशल युवा केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह सेमिनार ‘फ्यूचर रेडी सेमिनार’ पर आयोजित हुआ। अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा ने कहा कि सरकार की कई इकाइयों द्वारा युवाओं के स्किल डेवलपमेंट के लिए येाजनाएं चलाई जा रही है। उसका लाभ लेने के लिए युवाओं को ज्यादा से ज्यादा आगे आने की जरूरत है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. झा, डॉ. शरत चंद्र राय, डॉ. विकल कुमार गुप्ता, मेंटल हेल्थ काउंसलर कंचन माला, विजय आनंद, चंदना चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सेमिनार में अतिथियों का स्वागत बिजॉय आनंद ने किया। उन्होंने वर्तमान समय में नौकरी की स्थिति, पारंपरिक शिक्षा बनाम स्किल आधारित प्रशिक्षण, कंप्यूटर-इंग्लिश-व्यवहार कौशल प्रशिक्षण (केवाईपी), इंटर्नशिप योजना, फ्री टूल किट-स्टडी किट वितरण, स्वयं सहायता भत्ता, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, टाइम मैनेजमेंट तथा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसे बिंदुओं पर अपनी बातें विस्तार से रखी। कंचन माला ने विद्यार्थियों से बात करके उनके सोशल मीडिया एडिक्शन, उसके नकारात्मक एवं सकारात्मक पहलुओं पर चर्चा की। इससे बचने के एवं अपने लक्ष्य पर फोकस करने के उपाय बताए। हिंदी विभाग की डॉ. प्रतिभा राजहंस ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में कुछ कौशल प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसमें नाहिद परवीन, शांति कुमारी, सुमन कुमार, ब्रजेश कुमार, सिट्टू कुमार, तासरीन परवीन, शिवानी कुमारी, कहकशां, जैनब, शाजिया, पूजा प्रिया, मारिया फरहीन आदि शामिल थे। संचालन चंदना चौधरी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विकल कुमार गुप्ता ने किया। इस मौके पर कफी संख्या में शिक्षकों के अलावा विद्यार्थी मौजूद थे।