Bhagalpur News: जमुई: सोई अवस्था में दो सगी बहनों को सांप ने डंसा, छोटी की मौत, बड़ी गंभीर
Bhagalpur News: सोई अवस्था में दो सगी बहनों को सांप ने डंसा, छोटी की मौत, बड़ी गंभीर

Bhagalpur News: जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट । रविवार को सोई अवस्था में सांप के डंसने से दो सगी बहनें गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। परिजन दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए सोनो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद 10 वर्षीय छोटी बहन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 15 वर्षीय बड़ी बहन का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान चरकापथतर थाना क्षेत्र के ठाकुरअहरा गांव निवासी अनिल यादव की 10 वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी के रूप में हुई है। वहीं घायल बड़ी बहन की पहचान प्रियंका कुमारी (15) के रूप में हुई है।
घटना का विवरण
बताया जाता है कि दोनों बहनें पलंग पर अपनी मां और भाई के साथ घर में समय सोई हुई थीं। इसी दौरान जहरीले सांप ने दोनों बहनों को डंस लिया। दोनों की चीखने की आवाज से परिवार वाले जागे तो देखा करैत सांप उसके विस्तर के पास बैठा है। परिजन द्वारा सांप को मार दिया और दोनों बहनों को इलाज के लिए सोनो अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन दोनों की हालत गंभीर होने के कारण बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
अस्पताल में इलाज
परिजन दोनों बहनों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने आवश्यक जांच और उपचार शुरू किया। जांच के बाद चिकित्सकों ने छोटी बहन प्रियांशु कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं बड़ी बहन प्रियंका कुमारी की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज सदर अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है।
परिवार का हाल
एक साथ दो बहनों को सांप के डंसने और छोटी बहन की मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है。


