मायके वाली की प्रताड़ना से परेशान महिला पहुंची थाने
Feb 18, 2026 01:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
सुल्तानगंज, निज संवाददाता। नप क्षेत्र के एक मुहल्ले से एक बहन अपने भाई से प्रताड़ित

नप क्षेत्र के एक मुहल्ले से एक बहन अपने भाई से प्रताड़ित होकर थाना पहुंची एवं अपने जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। थाना में तैनात पुलिस पदाधिकारी को बताया कि मेरे पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस कारण अपनी पुत्री के साथ मायके में रहती हूं। दो दिन पूर्व मेरी पुत्री अज्ञात युवक के साथ घर से भाग गयी है। इसी बात को लेकर मेरा भाई, पिता मेरे जान का दुश्मन बन गए हैं। घर में अकेला पाकर मुझे सोमवार की रात बुरी तरह से मारकर घायल कर दिया और घर से बाहर निकाल दिया। थाना की पुलिस ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


