Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSikh Community Demands Removal of Encroachers from Ganga Land in Sultanaganj
सुल्तानगंज में जमीन ढूंढ़ने आए सिख धर्मावलंबी

सुल्तानगंज में जमीन ढूंढ़ने आए सिख धर्मावलंबी

संक्षेप:

भागलपुर में सिख धर्मावलंबियों ने डीएम के दफ्तर में मुलाकात कर सुल्तानगंज में गंगा किनारे की जमीन को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि यह जमीन गुरुद्वारे के नाम है। डीएम ने...

Sep 07, 2025 01:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर। सिख धर्मावलंबियों का एक दल शनिवार शाम डीएम के दफ्तर में मुलाकात कर सुल्तानगंज में गंगा किनारे की जमीन को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने की मांग की। इन लोगों का कहना है कि गंगा किनारे की कुछ जमीन गुरुद्वारे के नाम है। धर्मावलंबियों ने कुछ ब्योरा भी दिया है। डीएम ने जांच कराने का आश्वासन देकर इन धर्मावलंबियों को सहयोग करने की बात की। इधर, सिख धर्मावलंबियों ने मुलाकात के बाद निकलने के दौरान मीडिया से बात करने से इनकार किया है। अधिकारी भी इस मामले में कुछ कहने से बचते रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें