सिकंदरा विधानसभा के 10 प्रत्याशियों का किस्मत हो गया बंद

सिकंदरा विधानसभा के 10 प्रत्याशियों का किस्मत हो गया बंद

संक्षेप:

सिकंदरा में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया है। कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं और कल उनके भाग्य का फैसला होगा। तीन उम्मीदवारों की चर्चा जोरों पर है, जबकि जनता नए प्रत्याशी को चुनने के मूड में है। रिजल्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि सिकंदरा का अगला विधायक कौन होगा।

Nov 12, 2025 05:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

सिकंदरा। निज प्रतिनिधि काहे मचा रहे हैं शोर हर जगह चारों ओर चर्चा ही चर्चा पर रुक जाइए आज भर। कल पिटारा खुलते ही सिकंदरा का कौन बनेगा विधायक हो जाएगा फैसला। बिहार विधानसभा चुनाव के दुसरे चरण में हुएं मतदान संपन्न हो गया। सिकंदरा विधानसभा से अखाड़े में कुल 10 प्रत्याशियों का किस्मत ईवीएम में बंद हो गया। और कल सुबह से रुझान आना शुरू हो जाएगा। जैसे-जैसे दिन बढ़ती जाएगी उसे उसे प्रत्याशियों का हौसला एवं हौसले को बुलंद के बाद हौसला भी घटना जाएगा। प्रत्याशियों का भाग का किस्मत कल शुक्रवार को खुलेगा। 10 प्रत्याशियों में लगभग सिकंदरा से तीन प्रत्याशीयों का रुझान चारों ओर जोर शोर से चल रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऐसे कहिए तो 10 प्रत्याशियों में लगभग सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्र में मेहनत किए हैं परंतु तीन प्रत्याशी कड़ी मेहनत एवं तीन प्रत्याशियों का चर्चा चारों ओर तेजी से चल रहा है। सिकंदरा का विधायक कौन बनेगा यह तो कल दिन शुक्रवार को पिटारा खूलते ही हो जाएगा। रिजल्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। परंतु अभी तत्काल तीन उम्मीदवारों के अखाड़े में जिस तरह कूदकर अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर जोर लगाया। उससे यह साफ जाहिर होता है कि कहीं ना कहीं सिकंदरा की जनता इस बार नए प्रत्याशी को चुनने के मूड में दिखाई पड़ रहे थे। परंतु पुराने पर भी लोगों ने पूरा भरोसा जताया है। जिस तरह से इस बार विधानसभा चुनाव में पहले की भांति कोई भी रुझान या हवा का झोंका प्रत्याशियों को नहीं लगने दिया। इससे साफ जाहिर होता है कि इस बार प्रत्याशी भी बड़े संकोच में पड़ गए हैं। अब इसका फैसला बंद पिटारा से कल गिनती ही 10 प्रत्याशियों में से एक प्रत्याशी का भाग का किस्मत खुलेगा। वहीं सिकंदरा का सिकंदर बनेगा।