जमुई के गुगुलडीह के शुभम ने रचा इतिहास

Mar 29, 2026 05:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

जमुई के छात्र शुभम कुमार तांती ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पूरे बिहार में 8वां स्थान प्राप्त किया है। यह सफलता उसकी मेहनत और लगन का परिणाम है। शुभम के पिता मार्बल मिस्त्री हैं और माता गृहिणी। उसने अपनी पढ़ाई गुगुलडीह विद्यालय से की और विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने उसकी सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

जमुई के गुगुलडीह के शुभम ने रचा इतिहास

जमुई। जमुई के गुगुलडीह का होनहार छात्र शुभम कुमार तांती ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पूरे बिहार में 8वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। शुभम के पिता रंजन तांती पेशे से मार्बल मिस्त्री का कार्य करते हैं। माता ललिता देवी गृहिणी हैं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद शुभम ने अपने परिश्रम और संकल्प के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। उसके बड़े भाई ने भी इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो परिवार के लिए गर्व की बात है।विशेष

उल्लेखनीय है कि शुभम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर कक्षा 10 तक की पूरी पढ़ाई गुगुलडीह विद्यालय से ही पूरी की है। पढ़ाई के साथ-साथ वह विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेता रहा है। उसकी चंचलता और उत्साह ने सदैव उसे सबसे अलग पहचान दिलाई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतनारायण प्रसाद कुर्मी ने बताया कि वर्ष 2016 में विद्यालय से जुड़ने के बाद से ही उनका यह सपना रहा कि उनके विद्यालय के छात्र बिहार स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करें। आज शुभम की इस ऐतिहासिक सफलता ने उस सपने को साकार कर दिया है।प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय परिवार को प्रारंभ से ही शुभम पर पूर्ण विश्वास था कि वह एक दिन अवश्य बड़ी उपलब्धि हासिल करेगा। सफलता पर विद्यालय परिवार की ओर से उसे एवं उसके माता-पिता को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।