Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsShriti Wins Super Duper Dance Competition at Kali Puja in Khagaria
खगड़िया: सुपर डुपर डांस प्रतियोगिता में श्रीति ने मारी बाजी

खगड़िया: सुपर डुपर डांस प्रतियोगिता में श्रीति ने मारी बाजी

संक्षेप: खगड़िया के पसराहा थाना अंतर्गत शेर चकला पंचायत में काली पूजा के अवसर पर सुपर डुपर डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में श्रीति कुमारी ने 'हु ला ला हु ला ला' गीत पर नृत्य कर प्रथम पुरस्कार...

Thu, 23 Oct 2025 05:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले के पसराहा थाना अंतर्गत शेर चकला पंचायत के बाबू चकला में काली पूजा के शुभ अवसर पर गुरुवार को सुपर डुपर डांस प्रतियोगिता में श्रीति ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का उद्घाटन रामअवतार दास ने फीता काटकर किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस सुपर डुपर डांस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। डांस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार श्रीति कुमारी को 'हु ला ला हु ला ला' गीत पर, द्वितीय पुरस्कार साक्षी कुमारी को 'गांव के अधिकारी' (छठ गीत) पर तथा तृतीय पुरस्कार कविता कुमारी को 'मेरे ढोलना सुन' गीत पर नृत्य करने के लिए मिला।

प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के अतिरिक्त एक सर्वोच्च पुरस्कार भी रखा गया था। इस सर्वोच्च पुरस्कार पर संगम कुमारी ने 'आजा नच ले नच ले' गाने पर नृत्य कर कब्जा किया। मंच संचालन में पिंकेश कुमार शिक्षक, धर्मेंद्र कुमार, सुशील कुमार शिक्षक, राम प्रकाश शाह शिक्षक, और नीरज कुमार शिक्षक ने योगदान दिया। निर्णायक की भूमिका में डॉ. नचिकेता और दीपक कुमार शिक्षक ने उत्कृष्ट निर्णय दिया। डॉ. नचिकेता ने बताया कि डांस प्रतियोगिताओं से बच्चों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य में कई फायदे होते हैं तथा बच्चे भय मुक्त होते हैं। डांस प्रतियोगिता के मौके पर निर्देशक दिनेश शर्मा, कुन्दन कुमार, राकेश कुमार, मेला मालिक दिनेश मंडल, सचिव राजीव कुमार, उपसचिव वीर कुंवर सिंह का अलावा सैकड़ो दर्शक मौजूद थे।