पंचदेव श्रीश्याम मंदिर में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Mar 01, 2026 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव नगर के मारवाड़ी टोला स्थित पंचदेव श्रीश्याम मंदिर में श्रीश्याम बाल

पंचदेव श्रीश्याम मंदिर में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

कहलगांव नगर के मारवाड़ी टोला स्थित पंचदेव श्रीश्याम मंदिर में श्रीश्याम बाल मंडल सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव शनिवार की शाम पूर्णाहुति पूजन, आरती एवं भंडारे के साथ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के वातावरण में सम्पन्न हो गया। महोत्सव के दौरान शुक्रवार की रात भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक श्रीश्याम बाबा के भजनों पर झूमते रहे और जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। शनिवार को महिलाओं द्वारा मंदिर परिसर में श्रीश्याम ज्योति पाठ का आयोजन हुआ। दो दिवसीय धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे नगर में भक्ति एवं उत्साह का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज संथालिया ने अपनी पत्नी कल्पना संथालिया के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर यजमान की भूमिका निभाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।