खाटू श्याम के भक्तों ने निकाली निशान शोभायात्रा

Feb 28, 2026 01:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

नवगछिया में फाल्गुनोत्सव के अवसर पर श्री श्याम भक्त मंडल ने श्री श्याम प्रभु खाटू नरेश की ज्योत प्रज्ज्वलित की। इसके बाद, एक निशान शोभायात्रा का आयोजन हुआ जिसमें लगभग 400 श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान विभिन्न संस्थाओं ने श्रद्धालुओं की सेवा की। नगरवासियों ने इस आयोजन को सफल बनाने में उत्साह से भाग लिया।

खाटू श्याम के भक्तों ने निकाली निशान शोभायात्रा

नवगछिया, निज संवाददात। फाल्गुनोत्सव के शुभ अवसर पर श्री श्याम भक्त मंडल के तत्वाधान में गुरुवार को नवगछिया मारवाड़ी विवाह भवन रोड स्थित रवि सर्राफ के कार्य स्थल परिसर में श्री श्याम प्रभु खाटू नरेश की पावन ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। तत्पश्चात शुक्रवार सुबह सात बजे मारवाड़ी विवाह भवन रोड,नवगछिया से श्री श्याम मंदिर, मंदरोजा भागलपुर तक निशान शोभायात्रा प्रस्थान हुई। यात्रा में लगभग 400 श्रद्धालुओं की उपस्थिति थी, जो पैदल सड़क मार्ग से यात्रा पर निकले। इस यात्रा के दौरान अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग संस्थाओं ने श्रद्धालुओं की सेवा की। आयोजन को सफल बनाने में श्याम भक्त मंडल के साथ साथ पूरे नगरवासी उत्साह के साथ लगे हुए थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।