ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुर'जमालबाग' बागीचा विवाद में बदमाशों ने दूसरे पक्ष के युवक को गोली मारी, बवाल

'जमालबाग' बागीचा विवाद में बदमाशों ने दूसरे पक्ष के युवक को गोली मारी, बवाल

बगीचे के विवाद में गोगरी थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर गांव स्थित जमालबाग के पास एक पक्ष की ओर से गोलीबारी की गई। इसमें एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर शाह आलम (30) मुश्कीपुर के बजीर आलम का...

'जमालबाग' बागीचा विवाद में बदमाशों ने दूसरे पक्ष के युवक को गोली मारी, बवाल
गोगरी (खगड़िया)(एक संवाददाता)।Wed, 16 May 2018 09:59 PM
ऐप पर पढ़ें

बगीचे के विवाद में गोगरी थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर गांव स्थित जमालबाग के पास एक पक्ष की ओर से गोलीबारी की गई। इसमें एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर शाह आलम (30) मुश्कीपुर के बजीर आलम का बेटा था। उसे सीने में गोली लगी है। बुधवार को घटना के वक्त शाह आलम जमालपुर बाजार से मुश्कीपुर घर लौट रहा था।


युवक को गोली मारने के बाद बदमाश भाग निकले। इस बीच ग्रामीणों ने एक युवक की पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही गोगरी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। इधर गोलीबारी के विरोध में ग्रामीणों ने महेशखूंट-अगुवानी मुख्य सड़क पर मुश्कीपुर के पास जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण गोलीबारी करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। इधर गोगरी के एसडीपीओ पीके झा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

क्या है मामला: गोगरी के मुश्कीपुर गांव के पास 52 बीघा का दो प्लाट व बगीचा है। इसे जमालबाग कहा जाता है। इस जमीन पर कब्जे को लेकर पिछले एक दशक से दो पक्षों में विवाद चल रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि बुधवार को दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक पक्ष के लोगों ने बगीचे में आम की पहरेदारी कर रहे लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान जमालपुर बाजार से आ रहे शाह आलम के सीने में एक गोली लग गई। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें