Bhagalpur News: लखीसराय: सेन्ट्रल बैंक में शॉर्ट सर्किट से भड़की चिंगारी, उपभोक्ताओं में मची अफरा-तफरी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: लखीसराय के नया बाजार स्थित सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक चिंगारियां निकलने से अफरा-तफरी मच गई। बैंक में बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद थे, जब धुआं और चिंगारी फैलने लगी। इसकी वजह से लोग तुरंत बैंक से बाहर निकल गए।

Bhagalpur News: लखीसराय: सेन्ट्रल बैंक में शॉर्ट सर्किट से भड़की चिंगारी, उपभोक्ताओं में मची अफरा-तफरी

Bhagalpur News: लखीसराय से मनोज कुमार की रिपोर्ट ​शहर के मुख्य व्यावसायिक केंद्र नया बाजार स्थित सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शुक्रवार को उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली के बोर्ड से चिंगारियां निकलने लगीं। बैंक परिसर के अंदर धुआं और चिंगारी उठते देख वहां मौजूद उपभोक्ताओं और बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया। लोग अनहोनी की आशंका में तुरंत बैंक से बाहर निकल पड़े । ​दोपहर के समय बैंक में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ थी। कोई पैसे निकालने तो कोई अन्य काम से कतार में खड़ा था। इसी बीच अचानक बैंक के अंदर मुख्य गेट के साइड के समीप लगे बिजली के बोर्ड से तेज आवाज के साथ चिंगारी निकलने लगी और हल्का धुआं फैलने लगा।

इसे देखते ही बैंक परिसर के अंदर मौजूद महिला व पुरुष उपभोक्ताओं के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBhagalpur News: लखीसराय: सेन्ट्रल बैंक में शॉर्ट सर्किट से भड़की चिंगारी, उपभोक्ताओं में मची अफरा-तफरी