Bhagalpur News: जमुई: घर पर चढ़कर बदमाशों ने महिला को मारी गोली, हालत गंभीर

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: जमुई के गिद्धौर क्षेत्र में तीन बदमाशों ने शुक्रवार रात एक घर पर गोलीबारी की। गोली महिला रूपा देवी को लगी, जो गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का उद्देश्य रूपा के भतीजे सिंटू कुमार को निशाना बनाना था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों का पता लगाने की कोशिश में है।

Bhagalpur News: जमुई: घर पर चढ़कर बदमाशों ने महिला को मारी गोली, हालत गंभीर

Bhagalpur News: जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट गिद्धौर थाना क्षेत्र के मौरा इलाके में शुक्रवार की रात घर पर चढ़कर आए तीन बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली दरवाजे पर खड़ी एक महिला को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान मौरा गाँव निवासी रूपा देवी, पति लुखड़ यादव उम्र (50) वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, तीनों बदमाश पैदल ही घर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वे रूपा देवी के भतीजे सिंटू कुमार को निशाना बनाने पहुंचे थे। इसी दौरान सिंटू के घर के दरवाजे पर रूपा देवी खड़ी थीं।

बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली उन्हें लग गई। परिजनों के मुताबिक बदमाशों ने कुल तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली रूपा देवी के पेट में लगी। घटना के बाद तीनों बदमाश मकई के खेत की ओर फरार हो गए। गोली लगने के बाद परिजन आनन-फानन में रूपा देवी को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिद्धौर लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थानाध्यक्ष राशि मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना के कारणों और आरोपियों की पहचान में जुटी है। थानाध्यक्ष राशि मलिक ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की है। उन्होंने बताया कि गोली सिंटू नामक युवक को निशाना बनाकर चलाई गई थी, लेकिन गोली उसकी चाची रूपा देवी को लग गई। पुलिस सिंटू से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसकी किसी से दुश्मनी थी या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है। मामले की जांच जारी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: जमुई: घर पर चढ़कर बदमाशों ने महिला को मारी गोली, हालत गंभीर