पूर्णिया : मक्का खेत में युवक का अर्धनग्न शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भवानीपुर (पूर्णिया) से मृत्युंजय की रिपोर्ट भवानीपुर थाना क्षेत्र के गोंदवारा पतकेली पंचायत के

पूर्णिया : मक्का खेत में युवक का अर्धनग्न शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

भवानीपुर (पूर्णिया) से मृत्युंजय की रिपोर्ट भवानीपुर थाना क्षेत्र के गोंदवारा पतकेली पंचायत के तुर्की मुसहरी टोला के मक्के खेत मे शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। युवक की पहचान शेखपुरा सब्जी टोला वार्ड न 06 निवासी मो० चुल्हाय के पुत्र मो० सोहराब (45 वर्ष ) के रूप मे हुई । शव मिलने की सूचना मिलते ही भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, एसआई शैलेश सिंह, विकास कुमार, अमित कुमार, श्रुति कुमारी, शिवेश कुमार मिश्रा सदल बल घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए। भवानीपुर पुलिस ने बरामद शव को पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह मक्का खेत गए किसानों ने देखा कि खेत में अर्धनग्न अवस्था में एक युवक का शव पड़ा हुआ है, जिसके बाद किसानों ने शोर मचाया। मक्का के खेत में शव की बात समूचे क्षेत्र में फैलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी। शव की पहचान मो० सोहराब के रूप मे की गई।मृतक की दो पत्नी : एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप :-घटना की जानकारी मिलते ही मो० सोहराब की पहली पत्नी और परिजन भी वहाँ पहुंचे । मो० सोहराब की पहली पत्नी और परिजनों ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को बताया कि सोहराब लगभग 12 वर्ष से तुर्की मुसहरी में कथित दूसरी पत्नी भीखमा देवी के साथ रहते थे। परिजनों ने बताया कि वह कभी कभार ही अपने घर शेखपुरा सब्जी टोला आता था। सोहराब की पहली पत्नी ने उसके दूसरी पत्नी पर सोहराब की साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं मृतक के कथित दूसरी पत्नी भीखमा देवी ने बताया कि सोहराब शुक्रवार की शाम को खेत देखने की बात कहकर निकले थे, मगर नहीं आए और शनिवार को उसका शव मक्के के खेत में मिला। घटना की जनकारी मिलने के बाद धमदाहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी भी मौके पर पहुंचे।बोले एसडीपीओएसडीपीओ संदीप गोल्डी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।