
किशनगंज: पोठिया के उदगारा पंचायत में तालाब से एक व्यक्ति का शव बरामद
पोठिया थाना क्षेत्र के उदगारा पंचायत अंतर्गत कपरंगा गांव के पास एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव तालाब में मिला। मृतक की पहचान जतिन हसदा के रूप में हुई, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त था और पिछले बुधवार से लापता था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पोठिया, निज संवाददाता। पोठिया थाना क्षेत्र के उदगारा पंचायत अंतर्गत कपरंगा गांव से सटा ईंट भट्टा के समीप तलाब में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फेल गया है। वहीं कुछ ही देर में घटना स्थल पर परिजनो ने पहुंचकर लाश की पहचान जतिन हसदा पिता सुख लाल हसदा निवासी हल्दागांव पंचायत उदगारा वार्ड संख्या आठ थाना पोठिया की रूप में की है। जिसकी पुष्टि पोठिया पुलिस की। देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इधर सूचना मिलते ही पोठिया थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर अंजय अमन, एसआई अखलेश कुमार दलबल के साथ पहुंच गई थी।

लाश को पोठिया पुलिस ने अपने कब्जे में कर कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्डम हेतु किशनगंज भेज दिया है। बताया जाता है की मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। ओर बीते बुधवार से घर से लापता था। जानकारी के अनुसार उदगारा पंचायत में उस समय यह खबर जंगल की आग की तरह फेल गई जब एक ग्रामीण शौच के लिए गया था,ओर पास ही तलाब में एक व्यक्ति की शव को पानी में औंधे मुंह पड़ा देखा। मृतक व्यक्ति इसी उदगारा पंचायत के वार्ड संख्या आठ का निवासी होने से मृतक के परिजन भी सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंचकर शव की पहचान की जतिन हादसा के रूप में की है। इधर जतिन की लास देखते परिजनो में कोहराम मचा है। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद जांच में जुट गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


