जाम लगने पर थानेदार स्वयं मौके पर जाएं: डीआईजी
डीआईजी सुजीत कुमार ने गुरुवार को रेंज की ट्रैफिक व्यवस्था और अपराध के प्रमुख घटनाओं की समीक्षा की। छह माह के अंदर हुई घटनाओं के बारे में डीएसपी से जानकारी...
डीआईजी सुजीत कुमार ने गुरुवार को रेंज की ट्रैफिक व्यवस्था और अपराध के प्रमुख घटनाओं की समीक्षा की। छह माह के अंदर हुई घटनाओं के बारे में डीएसपी से जानकारी ली। कितने मामलों में समय पर सुपरवीजन रिपोर्ट जारी कर आपरोपियों की गिरफ्तारी की गई। डीआईजी ने हत्या, लूट, डकैती व नक्सल घटनाओं की समीक्षा की।
छह माह के भागलपुर, बांका और नवगछिया में नक्सल की घटनाएं नहीं हुई लेकिन हत्या, लूट व डकैती की घटनाएं हुई हैं। तीनों जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ केस की बारी-बारी से समीक्षा की गई। डीआईजी ने ट्रैफिक समस्या पर विशेष फोकस करते कहा कि आधा घंटा से अधिक समय तक अगर जाम लगा है तो थानेदार या उनके उपर के अधिकारी जामस्थल पर पहुंचें। जाम का कारण क्या है इसकी पड़ताल करें।
डीआईजी ने ट्रैफिक में सुधार का भी निर्देश दिया। बैठक में सिटी एसपी एसके सरोज, सिटी डीएसपी राजवंश सिंह, विधि व्यवस्था डीएसपी नेशार अहमद शाह, कहलगांव डीएसपी रेशु कृष्णा के अलावा बांका और नवगछिया के डीएसपी उपस्थित थे।