कटिहार : शिवरात्रि को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
मनसाही थाना क्षेत्र के मरंगी घासीटोला शिव मन्दिर में शिवरात्रि के पर्व पर शांति समिति की बैठक हुई। अंचलाधिकारी मो इस्माइल ने श्रद्धा से पर्व मनाने की अपील की। कमेटी सदस्यों से लाइसेंस और सीसीटीवी लगाने की मांग की गई। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की भी आवश्यकता जताई गई।

मनसाही, एक संवाददाता। शिवरात्रि को लेकर मनसाही थाना क्षेत्र के मरंगी घासीटोला शिव मन्दिर के प्रांगण में मंदिर कमिटी के सदस्यों के साथ अंचलाधिकारी मो इस्माइल ने शांति समिति की बैठक की। बैठक में शिवरात्रि का पर्व एवं यहां आयोजित होने वाले संकीर्तन को श्रद्धा और शांतिपूर्वक तरीके से मनाने की अपील की गई। बैठक में शिवरात्रि के आयोजन एवं संकीर्तन को लेकर कमेटी सदस्यों से लाइसेंस लेने की अपील की गई। सदस्यों को आई कार्ड लगाने एवं सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी अपील की गई। विधि व्यवस्था बनाई रखने को लेकर कमेटी सदस्यों को द्वारा महिला एवं पुरुष पुलिस बल की भी मांग की गई।
प्रशासन ने समिति सदस्यों एवं आम लोगों से असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और शांति भंग करने वाले लोगों की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को देने की अपील की। इस बैठक के दौरान प्रभारी थाना अध्यक्ष मुस्तफा अंसारी, सरपंच मो जरीफ, सुधीर सिंह, नीरज कुमार, विक्रम कुमार, मटरू सिंह आदि भी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


