पीरपैंती के शिवेंदु सिंहा ने भी बीपीएससी में सफलता हासिल की
पीरपैंती। शेरमारी के शिवेंदु सिंहा ने भी 67वीं बीपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,भागलपुरWed, 01 Nov 2023 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें
पीरपैंती। शेरमारी के शिवेंदु सिंहा ने भी 67वीं बीपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्हें 421वीं रैंक मिली है। उन्हें अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी का पद मिला है। शिवेंदु के पिता मुन्ना सिंहा रेल पुलिस में हैं। माता ललिता देवी गृहणी हैं। उन्होंने बताया कि यह सफलता तीसरे प्रयास में मिली है। शिवेंदु अभी दिल्ली में क्वालिटी इंजीनियर हैं। इनका लक्ष्य यूपीएससी में सफलता हासिल करना है। इसके लिए वे तैयारी कर रहे हैं।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
