पूर्णिया : सावन में कांवरियों की सेवा के लिए लगेगा नि:शुल्क शिविर

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

रूपौली, एक संवाददाता। सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर जाने वाले कांवरियों की सेवा को लेकर बोल बम सेवा समिति के बैनर तले बिरौली में एक बैठक आयोजित की गई।

पूर्णिया : सावन में कांवरियों की सेवा के लिए लगेगा नि:शुल्क शिविर

रूपौली, एक संवाददाता। सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर जाने वाले कांवरियों की सेवा को लेकर बोल बम सेवा समिति के बैनर तले बिरौली में एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता

बैठक में बिरौली, रूपौली, छर्रापट्टी, डुमरी, सपाहा और टीकापट्टी क्षेत्र के शिवभक्तों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता बमबम कुमार जायसवाल ने की।

सेवा शिविर की तैयारी

बैठक में सावन के दौरान नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए रणनीति तैयार की गई।

शिविर की योजना

समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष सेवा शिविर टंकेश्वर से आगे बलसारा मोड़ के समीप लगाया जाएगा।

व्यवस्थाएं और सुविधाएं

नाश्ता, भोजन, डाक बम श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, नींबू शरबत, नींबू चाय, शुद्ध चना-सत्तू, फल तथा शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

सुविधाएं और इंतजाम

कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेडिकल सेवा, गर्म पानी, स्नान एवं शौचालय की व्यवस्था के साथ मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

संकल्पित सेवा

बैठक में उपस्थित शिवभक्तों ने सेवा शिविर को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को सुविधा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

आम सवाल

किसके बैनर तले एक बैठक आयोजित की गई थी?
बोल बम सेवा समिति के बैनर तले एक बैठक आयोजित की गई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।