Bhagalpur News: बांका: रणगांव में शिवभक्तों ने पिपरानाथ शिव मंदिर प्रांगण में रोपा बेल का पौधा
Bhagalpur News: पंजवारा (बांका) से जितेंद्र पंजवारा के सीमावर्ती धौरैया प्रखंड क्षेत्र के रणगांव पिपरानाथ

Bhagalpur News: पंजवारा (बांका) से जितेंद्र पंजवारा के सीमावर्ती धौरैया प्रखंड क्षेत्र के रणगांव पिपरानाथ शिव मन्दिर प्रांगण में रविवार को शिव भक्तों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक बेल वृक्ष लगाया गया। इस धार्मिक और सामाजिक कार्य में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान मन्दिर परिसर की हरियाली और धार्मिक महत्व को बढ़ाते हुए आस्था के साथ बेल का वृक्ष लगाया गया। वृक्षारोपण कार्य में मुख्य रूप से आशुतोष सिंह रघुवंशी, मृगेंद्र कुमार सिंह, योगेश सिंह, पुनीत सिंह, बप्पी सिंह और रिशु सिंह सक्रिय रूप से शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर औषधीय और पूजनीय पौधों का रोपण प्रकृति और समाज दोनों के लिए कल्याणकारी है।
कहा कि बेल वृक्ष भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, और मंदिर प्रांगण में इसे लगाने से न केवल हरियाली बढ़ेगी बल्कि आध्यात्मिक वातावरण भी शुद्ध होगा। मौके पर मौजूद सभी लोगों ने पौधे की देखरेख और इसे सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया।


