लायनेस क्लब की अध्यक्ष का निधन
भागलपुर की लायनेस क्लब की अध्यक्ष शशि भुवानिया का निधन सोमवार को मुंबई में हुआ। उनकी तबीयत खराब थी और उन्हें आयरन लेडी के नाम से जाना जाता था। क्लब की सदस्य मंजू वर्मा ने बताया कि वे हमेशा जरूरतमंदों...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरTue, 31 Dec 2024 01:32 AM
भागलपुर, वरीय संवाददाता लायनेस क्लब की अध्यक्ष शशि भुवानिया का निधन सोमवार को मुंबई में हो गया। उनकी तबीयत खराब थी। क्लब के सदस्य मंजू वर्मा ने बताया कि क्लब की अध्यक्ष के साथ वो सामाजिक गतिविधियों में भाग लेती थीं। जरूरतमंदों के मदद के लिए काफी आगे रहती थी। वो आयरन लेडी के रूप में जानी-पहचानी जाती थी। उधर नाथनगर के समाजसेवी टिंकू यादव ने शशि भुवानिया के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।