ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरसहरसा में शरद यादव ने मनाया जन्मदिन, काटा केक

सहरसा में शरद यादव ने मनाया जन्मदिन, काटा केक

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद शरद यादव का 70 वां जन्मदिन मधेपुरा और सहरसा में मनाया गया। सहरसा के सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सांसद शरद यादव ने केक काटा। इस मौके...

सहरसा में शरद यादव ने मनाया जन्मदिन, काटा केक
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSat, 01 Jul 2017 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद शरद यादव का 70 वां जन्मदिन मधेपुरा और सहरसा में मनाया गया। सहरसा के सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सांसद शरद यादव ने केक काटा। इस मौके पर महागठबंधन के सभी जदयू और राजद से जुड़े कार्यकर्ता, विधायक और सहरसा व मधेपुरा के नेता मौजूद रहे। केक काटने के बाद सांसद को उपस्थित मंत्री, विधायक और नेताओं ने गुलदस्ता भेंट किया और जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर शरद यादव ने कहा कि मैं जन्मदिन नहीं मनाता हूं लेकिन कार्यकर्ताओं की इच्छा को ध्यान में रखते हुए जन्मदिन मनाया। मौके पर जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डा. अब्दुल गफूर, पूर्व सांसद सह सिमरी बख्तियारपुर विधायक दिनेशचंद्र यादव, सहरसा विधायक अरूण कुमार यादव, सोनवर्षाराज विधायक रत्नेश सादा ने सांसद को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामना दी। जन्मदिन मनाने के बाद अपने दस दिवसीय दौरे से वे वापस पटना लौट गए। वे हवाई जहाज से जलसंसाधन मंत्री ललन सिंह के साथ पटना रवाना हो गए। उधर, मधेपुरा में शनिवार की सुबह सांसद शरद यादव को जन्मदिन की बधाई देने उनके आवास पर कई नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। नेताओं ने मिठाई खिलाकर शरद यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। स्थानीय नेताओं के बीच कुछ देर रहने के बाद शरद यादव सुबह 10 बजे अपने आवास से सहरसा के लिए रवाना हो गये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें