Bhagalpur News: 11 अगस्त को मनेगी शनिदेव की जयंती
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: भागलपुर के भगवान निरंजन शनिदेव मंदिर में 11 अगस्त को शनि देव की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर 151 किलो तेल से अभिषेक होगा और महिलाओं की कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 12 अगस्त को भंडारा और मंदिर में जागरण कार्यक्रम भी होगा। तैयारियों में सेवक जुटे हैं।

Bhagalpur News: भागलपुर। एमपी द्विवेदी रोड स्थित भगवान निरंजन शनिदेव मंदिर में 11 अगस्त को शनि देव की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर सुबह में 151 किलो तेल से शनि देव का अभिषेक होगा। मंदिर के पुरोहित परमेश्वरानंद उर्फ काला बाबा ने कहा की शनिदेव की चरण पादुका को फूलों से सजाकर पालकी से पूरे शहर में भ्रमण किया जाएगा। लगभग 151 महिला कलश यात्रा में शामिल होंगी। वहीं 12 अगस्त को भंडारा का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में जागरण का कार्यक्रम भी होगा। आयोजन की तैयारियों में सेवक संजय शर्मा, प्रकाश शर्मा, सत्यनारायण शाह, संजय जायसवाल, राकेश भगत आदि लोग लगे हुए हैं।


